सड़कों की खस्ता हालत से ग्रामीणों की परेशानी, बच्चे हो रहे हादसों का शिकार

मीरगंज। एक तरफ सरकार बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ बच्चों और ग्रामीणों के लिए सड़कें किसी खतरे से कम नहीं हैं। सलामतगंज गांव की सड़कों की दयनीय स्थिति को देखकर लगता है कि विकास कार्यों की गति ठप पड़ी है। यहाँ यह समझना मुश्किल है कि सड़क में कीचड़ है या कीचड़ में सड़क।
नंदगांव के प्रधान वीरेंद्र गंगवार ने बताया कि सड़कों पर इतनी कीचड़ जमा हो गई है कि यहां से गुजरने वालों को हर रोज़ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों को इस मार्ग से गुजरते समय कई बार फिसलकर चोटें लग जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों और जलभराव की वजह से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
सरकार की ओर से गांवों में स्वच्छ पेयजल के लिए पानी की टंकी लगाई गई है, लेकिन नंदगांव में पिछले कई दिनों से सड़क पर पानी का बहाव लगातार जारी है, जिससे न सिर्फ सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है, बल्कि ग्रामीणों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। प्रधान वीरेंद्र गंगवार ने बताया कि पिछले दस दिनों से गांव पानी की लीकेज की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now