किसान यूनियन ने अपनी मांगो के समर्थन में धरना किया शुरू

बरेली। डीएफओ कार्यालय पर किसान भारतीय किसान यूनियन( भानु )के राष्ट्रीय महासचिव शोयव इजहार खान के अगुवाई में अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती है। तब तक वह धरने स्थल पर अपना  प्रदर्शन जारी रखेंगे । किसानों ने मीडिया को बताया कि प्लांटेशन गढ्ढा खुदाई झाड़ी सफाई नर्सरी का पालन पोषण सुरक्षा खाई दफ्तर बिल्डिंग की मरम्मत के लिए  हर वर्ष पूरे जोन में कई करोड़ रुपए प्रत्येक वर्ष आता है लेकिन संबंधित कर्मचारी जंगल में फर्जी झाड़ी, सफाई , सुरक्षा के नाम पर 20 प्रतिशत ही खर्च करते है।
बाकी फर्जी अपनी मनमर्जी फर्जी बिल बनाकर और अपने चाहे तो के नाम पैसा डालकर निकाल लेते हैं ।रामपुर के पिपली वन में 50 सागवान के पेड़ अभी हाल में ही काटे गए हैं। एक दरोगा एवं उसके साथी लकड़ी माफियाओं से मिलकर जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं ।जंगल के चारों तरफ जमीन पर भी कब्जा करवा रहे हैं। सरकारी जमीन पर दारू की भट्टियां  चल रही है। पीपली वन में खैर ,सागौन ,शीशम आदि कीमती पेड़ों को काटा जा रहा है । उनकी मांग है कि वनविभाग के चार अधिकारियों की कमेटी बनाकर भारतीय किसान यूनियन के चार पदाधिकारी को लेकर जांच की जाए । किसान यूनियन के नेता शोयव इजहार खान ने बताया कि रामपुर के पिपली जंगल से कीमती चंदन , सागवान के पेड़ों सहित कई अन्य कीमती पेड़ो को काटा जा रहा है। यहां के अधिकारी कर्मचारी मिलकर लाखों करोड़ों रुपये का घपला कर रहे है। साथ ही जंगल की जमीन पर भी कब्जा कराया जा रहा है। उनके 8 अप्रैल को संबंधित समस्या पर ज्ञापन देने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह आज से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। तब तक किसानों  की बात सुन  नहीं ली जाती  तब तक वह धरने से नहीं  उठेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now