युवक को घर बुलाकर बंधक बनाकर पीटने के मामले में महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शीशगढ़। गाँव बल्ली निवासी मुकेश कुमार सिंह ने गांव के 4 लोगो के खिलाफ घर बुलाकर बंधक बनाकर पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि 7सितंबर को सुबह अपने घर के पास गांव के ही प्रेमपाल की मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था।वहां गांव के कई लोग मौजूद थे।उसी समय गांव का भूपेंद्र व उसकी पत्नी आई और काम का बहाना बताकर अपने घर ले गई। वहां पर गांव का सुनील पुत्र त्रिलोकी व सूरज उर्फ शमी भी था। घर पर ले जाकर आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर मारपीट की और सुनील ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में भूपेंद्र ने युवक के दोनों हाथ पकड़ रखे हैं।और सुनील भूपेंद्र की पत्नी से युवक को मारने के लिए कहता है। जिसके बाद महिला युवक के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है।मुकेश ने बताया कि महिला ने भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीड़ित मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने गांव बल्ली निवासी सुनील उर्फ देवेंद्र पुत्र त्रिलोकी,सूरज उर्फ शमी पुत्र शंकर लाल, भूपेंद्र व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now