आंवला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया गोष्ठी का आयोजन

 

ऑवला। ऑवला नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय एडवोकेट फॉर्म ने एक गोष्ठी का आयोजन किया जिस में राष्ट्रीय किसान परिषद , राष्ट्रीय महिला परिषद , ओजसनी का गठन करते हुए संगठन का विस्तार किया इस अवसर पर प्रांत सह संगठन मंत्री हरेंद्र, प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता ने घोषणा कर चौधरी एस पी सिंह को राष्ट्रीय किसान परिषद का जिला अध्यक्ष घोषित कर मनोनीत किया एवं संत प्रसाद शर्मा को राष्ट्रीय किसान परिषद का जिला महामंत्री घोषित किया एंव सोखी अग्रवाल को राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष की घोषणा की और संचालन रामगोपाल गुप्ता ने किया। अनुपम शंखधार जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने नगर व ब्लॉक स्टार की घोषणा की जिसमें गोपाल अग्रवाल को नगर अध्यक्ष , नगर महामंत्री यथार्थ शर्मा एवं ग्राम बा ब्लॉक स्तर की मजदूर परिषद घोषणा कर सभी कार्यकर्ता बांधों को हनुमान चालीसा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रांत सह संगठन मंत्री ने आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा हिंदू अलग-अलग दिशा में बट रहा है अगर हिंदू एकजुट नहीं हुआ तो बंगाल जैसी स्थिति भारत में भी होने में समय नहीं लगेगा। इसलिए हिंदुओं को एकजुट रहकर कार्य करना चाहिए।

 

 

इस गोष्ठी में जिला के सभी पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिमांशु सोलंकी जिला महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू , श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अनिल सिंह राठौर जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, अवधेश मौर्य, निर्मल हिंदू, बृजभान मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now