पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन  लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज

 

आंवला पुलिस ने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के निवासी विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह  नूरपुर में गजेंद्र की गाड़ी पर चालक है। यादव वाली पुलिया के रहने वाले सौरभ यादव उसे  रंगदारी के लिए  परेशान करता है उसने बताया सौरव यादव व दो अन्य लोगों ने बीते रोज रात के करीब 9:00 बजे उसे  आंवला रोडवेज अड्डे के पास घेर लिया तथा मुझे पत्थर व लात घूंसों से मारपीट की मौके पर बहुत से लोग आ गए जिन्होंने उसे बचाया और 112 डायल पुलिस को फोन करके बुलाया जिसे देखकर विपक्षी भाग गए।

 

 

उसने आरोप लगाया कि जाते हुए गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के आधार पर पुलिस ने सौरभ यादव निवासी यादव पुलिया के पास आंवला और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now