तीन दिन की बारिश ने लोगों को किया परेशान

बरेली ।  लगातार तीसरे दिन भी सुबह सुबह से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। डीएम बरेली रविन्द्र कुमार भारी बरसात को देखते  हुए शुक्रवार को स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हुए है। वही शहर को दिल्ली रोड़ से जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में आ चुकी है। रोड पर छोटे छोटे तालाब दिखाई दे रहे है। लोगों का सिटी रोड़ से निकलना मुश्किल हो रहा है। राहगीर खराब रोड़ होने के चलते गिर गिर घायल हो रहे है साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण होने वाले रोड़ की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है। लोगों ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि चौपले के पास से मिनी बाईपास की तरफ जाने वाली रोड़ सिटी स्टेशन से कुछ दूरी से किला पुल तक रोड़ बेहद खराब है। रोड़ पर जगह जगह जलभराव है। लोग गिर गिर घायल हो रहे है। आमतौर पर जितनी वर्षा होती है अभी तो उसकी बरेली में आधी हुई है। अगर बरसात लगातार हुई तो रोड़ और खराब हो जाएगी। हालांकि इस मुख्य मार्ग का स्मार्ट सिटी के तहत दो तीन बार हो चुका है। इससे आप अंदाज लगा सकते है किस तरह से यह रोड़ बनाई गई होगी।
सड़कों पर गड्ढे भरे जाने के दिए निर्देश
बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सिटी स्टेशन के सामने मार्ग पर हुए गड्डों को दो दिन में भरे जाने के निर्देश दिए। भगवान गणेश विसर्जन हेतु स्थल चिह्नित करने तथा एमजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप विसर्जन कराए जाने के निर्देश दिये गये।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ,पुलिस अधीक्षक क्राइम मुकेश प्रताप सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now