सड़क हादसे में कैंटर के चालक की मौत

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो कैंटरों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक कैंटर चालक ने अपने वाहन को रोड़ किनारे खड़ा कर रखा था इसी दौरान अचानक पीछे से आया कैंटर पहले से खड़े कैंटर से टकरा गया जिसमें कैंटर के चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था , स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक का भांजा मनोज यादव ने बताया 45 वर्षीय शिवकुमार पुत्र गुमस्ता यादव जिला गोंडा के थाना इतीयाथोक गांव रमुआ पुर कैंटर के रहने वाले थे। वह कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शिव कुमार कैंटर में कपड़ा लेकर पानीपत से बरेली के रास्ते होते हुए पटना जा रहा था । इसी दौरान बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के विलवा के पास सामने खड़े कैंटर में पीछे से दूसरा कैंटर जा घुसा जिसमें शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शिवकुमार को कैंटर से बाहर निकाला और एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा । डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया । शिवकुमार 6 बच्चो का पिता था ।परिवार में उसके मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया ।उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now