बहेड़ी के रजत प्रताप सिंह को उपराष्ट्रपति ने दिया प्रशस्ति पत्र

बरेली । बहेड़ी के गांव सिंघौती के किसान पुत्र रजत प्रताप सिंह को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।12 सितंबर को राज्य सभा सचिवालय, नई दिल्ली द्वारा राज्य सभा इंटर्नशिप प्रोग्राम-1 2024 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 20 अगस्त 2024 से शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने की।कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के राज्यसभा सांसद द्वारा नामित 36 इंटर्न्स  को भारत की संसद के बारे बारीकी से जानकारी प्रदान की गई एवम बताया कैसे आप राज्यसभा सांसद को उनके कार्य के सहायता प्रदान कर सकते हैं। इंटर्नशिप प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मा. उप राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रजत प्रताप सिंह द्वारा बरेली का नाम रोशन करने के लिए उनको भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने फोन कर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की सभासद ठाकुर लाल सिंह दिनकर गुप्ता तरुण कालरा विनय चौहान चंदन चौ हान कुश कालरा एवं अन्य लोगों ने बढ़ाई दी
कार्यक्रम में सेक्रेटरी जनरल राज्यसभा बीसी मोदी, सेक्रेटरी राज्य सभा श्री राजित पुनहानी IAS सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now