ब्राह्मण महासभा ने भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई

शीशगढ़।ब्राह्मण सभा के केंद्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने उनके जीवन परिचय को बताते हुए विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उनके गृहमंत्री कार्यकाल में ही भारत रत्न का सम्मान प्रारंभ हुआ।
प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि  वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के चौथे गृहमंत्री थे। आजादी से पहले वे 1935 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री बने पंडित गोविंद बल्लभ पंत का  जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले में हुआ था। वे बरेली शहर विधानसभा से सबसे पहले विधायक बने थे। उन्होंने देश के हित में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये। जिनको हम सब आज बड़े सम्मान के साथ उनको  याद करते हैं।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष  इंद्रदेव त्रिवेदी  ,प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी विशाल शर्मा अरुण शुक्ला बच्चन सारस्वत मुकेश पांडे मदन शर्मा मेधा बृत शास्त्री आलोक शंखधार  मोहन पांडे धनेंद्र शर्मा राकेश शर्मा आदि ब्रह्म बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now