किसान का शव तालाब से बरामद , पुलिस जांच में जुटी

बरेली ।  भोजीपुरा थाना क्षेत्र में घर से एक दिन से लापता किसान का शव मंगलवार सुबह  तालाब से मिलने से हड़कंप मच गया। किसान धर्मवीर पुत्र लालता प्रसाद निवासी प्रहलादपुर का बीते सोमवार सुबह को  घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन आज उसका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से मिला ।

 

 

आज किसी ग्रामीण ने उसके शव को तालाब में पड़ा देखा तो उसने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों ने जब उसके शव को देखा तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने भोजीपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों ने घटना के संबंध में खुलकर कुछ नहीं बताया , पर यह कहा कि धर्मवीर का शव मझौआ और प्रह्लालदपुर के बीच चपटा तालाब में मिला है। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।वही ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कुछ महीने पहले भी धर्मवीर के भाई का शव भी एक नाले से बरामद हुआ था। भोजीपुरा पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now