भोजीपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई । जब पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने के साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बदमाश के साथ दोनों पुलिसकर्मियों को भोजीपुरा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक भोजीपुरा इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मझौआ गंगापुर से सागलपुर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिसमें दरोगा रनवीर सिंह , सिपाही रिंकू भाटी घायल हो गए। वही पुलिस ने आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही की तो अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा लिया । अभियुक्त ने अपना नाम सर्वेश उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष सक्सेना नि०ग्राम टांडा छंगा थाना शीशगढ बरेली हाल निवासी ग्राम भण्डसर थाना हाफिजगंज जिला बरेली बताया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर , 4 जिंदा कारतूस , एक मोटर साइकिलफर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है। अभियुक्त पर जिले में हत्या, बलात्कार, मारपीट व नकबजनी आदि के पंजीकृत 15 अभियोगों में वांछित है। मुठभेड़ के दौरान घायल दोनों पुलिसकर्मियों व अभियुक्त को सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया गया जहाँ से अभियुक्त सर्वेश को जिला अस्तपताल रेफर किया गया है।घटना के सम्बन्ध में थाना भोजीपुरा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।। आगे की कार्यवाही प्रचलित है। सीओ हाइवे नितिन कुमार ने बताया कि चोरी के एक अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। घटना में बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। वही घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों का इलाज भोजीपुरा सीएचसी में चल रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now