संदिग्ध हालत में फंदे पर झूलता मिला मिठाई विक्रेता का शव

बहेड़ी ।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   जानकारी के मुताबिक संदीप  उर्फ बिल्लू पुराने रोडवेज़ बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान चलाता था उसकी अपने परिवार से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी बात से नाराज युवक ने फांसी लगाकर  अपनी जान दे दी।
परिजनों ने मीडिया को बताया कि आज सुबह संदीप अपने  कमरे से बाहर से वापस आया नहीं तो परिवार का एक लड़का उसे देखने गया तो पता चला की संदीप ने फांसी लगा रखी है। इसके बाद बहेड़ी पुलिस को सूचना दी गई । परिजनों ने बताया कि संदीप का अपनी पत्नी से संबंध खराब हो गए थे इसके बाद वह संदीप को छोड़कर और अपने बेटे को साथ लेकर करीब 23 साल पहले चली गई थी। तब से संदीप अपने कमरे में अकेला ही रहता था। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि घटना होने की वजह अभी स्पष्ठ नहीं है। मामले की जांच जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now