स्कूली छात्राओं से छेड़खानी के मामले में दो ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

बरेली ।नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने वाले दो ई रिक्शा चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ई रिक्शा चालकों के खिलाफ छात्राओं के  परिजनों की शिकायत थी कि दोनों रास्ते मे पढ़ने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील इशारे करते है। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।नवाबगंज पुलिस के मुताबिक
वादी ने  03 सितंबर को थाने पर लिखित सूचना दी, कि उसकी पुत्री व उसके गांव से अन्य छात्राएं शिक्षा ग्रहण के लिए कस्बा नवाबगंज के जे.पी.एन इंटर कॉलेज नवाबगंज में अपनी साईकिल से आती व जाती है। 3 सितंबर  को जब उसकी लड़की व उसके साथ की अन्य छात्राएं अपने स्कूल जे.पी.एन इंटर कॉलेज से साइकिल से लगभग दोपहर 2:00 बजे लौट रही थी, तो गांव  बुखारपुर थाना नवाबगंज बरेली के आवारा लड़के नौबत सिह पुत्र जसवंत सिंह व शिव कुमार पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम बुखारपुर थाना नवाबगंज बरेली जो ई रिक्शा चलाते हैं, दोनों ने ईध जागीर के पास ई रिक्शा खड़ा करके उसकी लड़की व अन्य लड़कियों को अश्लील बातें व अश्लील हरकतें शराब के नशे में की। मेरी लड़की व अन्य लड़कियों ने इस घटना की सूचना दी। पड़ोसी गांव होने के नाते मैं तथा अन्य लड़कियों के परिवारजन जब इसकी शिकायत इन आवारा लड़कों के परिवारजन से की तो नौबत पुत्र जसवंत व शिव कुमार पुत्र उदय सिंह के परिवारजनों ने गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।बाद में नवाबगंज पुलिस ने  वादी की  तहरीर के आधार पर नौबत पुत्र जसवंत व शिव कुमार पुत्र उदय सिंह पर धारा 126 (2)/115(2)/351(2)/351(3)/352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया । नवाबगंज पुलिस ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिगत उ पंजीकृत अभियोग में नामित अभियुक्तगण नौबत सिह पुत्र जसवंत व शिवकुमार पुत्र उदय सिंह के खिलाफ एसएसपी द्वारा   सख्त कार्रवाई व गिरफ्तारी के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए थे । प्रभारी निरीक्षक नवावगंज ने अभियुक्तों की  गिरफ्तारी के  टीम गठित कर दिनांक 4 सितंबर शाम करीब 7 शाम  बजकर 05 मिनट पर  दोनों अभियुक्त नौबत पुत्र जसवंत व शिवकुमार पुत्र उदयसिंह को गिरफ्तार कर लिया ।  अभियोग में पीड़िता छात्राओं के बयानों के आधार पर दोनों अभियुक्तों नौबत पुत्र जसवंत , शिवकुमार पुत्र उदयसिंह को अंतर्गत धारा 126(2)/115(2)/351(2)/351(3)/352 व 65 (1) बीएनएस तथा 4/2 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now