दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह करके दी अपनी जान

भोजीपुरा। दबंगई की हद पार करते हुए दो युवक एक किशोरी को घर से ले गए और गांव के पास गन्ने के खेत में एक ने हाथ पकड़े और दूसरे ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर उसकी बड़ी बहन पहुंच गई।आरोपी दोनों युवक मौके से फरार हो गए। किशोरी ने इस घटना से क्षुब्ध होकर आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक के गांव रहने वाला किसान 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राखी बंधवाने अपननी पत्नी के साथ  ससुराल गया था।इसी दिन दोपहर में गांव के दो नाबालिग युवक   किशोरी को दबंगई के बल पर गांव के पास गन्ने के खेत में ले गया। और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक किशोर  ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज की खबर मिलने पर बड़ी बहन मौके पर शोर मचाते हुए पहुंची। किशोरी की बहन की आवाज सुनकर दोनों दरिंदे मौके से फरार हो गए। 27 अगस्त को किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो बड़ी बेटी ने सारी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो घर पर कोई नहीं मिला। किसान खेत पर पत्नी के साथ काम करने चला गया।

 

 

कल 27 अगस्त की दोपहर में किशोरी ने डीजल शरीर पर डालकर आग लगा ली।बड़ी बहन ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन उससे पहले ही किशोरी बुरी तरह जल गई। सूचना पर खेत से किसान आया और गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डाक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज आते समय रास्ते में किशोरी  बीती शाम  दम दम तोड़ दिया।।इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आज पसुबह  पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now