नवजात बच्ची को मरने के लिए कब्रिस्तान में फेंका , राहगीर ने उठाकर निसंतान दंपती को सौंपा

बरेली।  कैंट क्षेत्र में ठिरिया निजावत खां में मनपुरिया रोड पर किसी ने नवजात बच्ची को कपड़े में बांधकर कब्रिस्तान के पास फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने बच्ची को उठाकर निसंतान दंपती को सौंप दिया। लेकिन किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दे दी। हेल्पलाइन के सुपरवाइजर ने बच्ची को दंपती से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के ब्लड में इन्फेक्शन है। ठिरिया निजावत खां निवासी कौसर अली ने बताया कि शुक्रवार शाम को 6 बजे वह किसी काम से मनपुरिया रोड पर कब्रिस्तान पर गए थे। वहां रोड पर झाड़ियों के बीच में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, पास जाकर देखा तो एक बच्ची कपड़े में बंधी रो रही थी। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन कोई बच्ची को छू को तैयार नहीं था। तब उन्होंने गले में पड़े गमछे में बच्ची को उठाया और बच्ची को ठिरिया के वार्ड सात में रहने वाले मैसर अली और उनकी पत्नी निशा को सौंप दिया। बच्ची को पाकर निसंतान दंपति बहुत खुश हुए। इसी बीच शनिवार को किसी ने चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। शनिवार देर रात चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर मेघना शर्मा, रवि गंगवार ने थाने पहुंचकर बच्ची को मंगावाया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की उम्र अभी दो दिन है। उसके खून में इंफेक्शन है, इसलिए इलाज के लिए भर्ती करा है।पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now