संरक्षित पशुओं की हत्या का खुलासा ,तीन गिरफ्तार

भोजीपुरा।सावन के आखिरी सोमवार को भैरपुरा खजुरिया के पास नैनीताल हाइवे किनारे संरक्षित पशुओं को मारकर फेंके गए अवशेष की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।मौके से एक भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार आज शनिवार की प्रातः साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष रामरतन सिंह एस आई अजीत सिंह साथ के मय फोर्स गोकशों की तलाश में जादौंपुर की तरफ गस्त पर थे।तभी मुखबिर की सूचना पर मसीत की नहर पुलिया से महेशपुर शिव सिंह जाने वाले रास्ते पर चार लोग पुलिस को दिखाई दिए।

 

 

पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया जब कि एक युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया।पकड़े गए आरोपियों में सगीर अहमद निवासी वार्ड नम्बर 6 कस्बा धौंराटांडा व नदीम कुरैशी निवासी वार्ड नम्बर पांच कस्बा धौराटांडा,चांद बाबू निवासी मुरारपुर थाना भोजीपुरा शामिल हैं।जब कि भूरा निवासी मेमौर थाना भोजीपुरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 19 अगस्त को हुई संरक्षित पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंकने का जुर्म स्वीकार किया है।पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया वहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now