मोइन हत्याकांड में सारिक अरेस्ट

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात 20 वर्षीय मोइन की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सारिक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। इस घटना में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।घटना बरेली के मीरगंज के रईया नंगला गांव की है, जहां मोइन उर्फ मोहसिन (20 वर्ष), पुत्र आबिद अली का अपने ही परिवार के चचेरे भाइयों से विवाद हो गया था। मोइन दिल्ली में नौकरी करता था और उसकी शादी तय हो चुकी थी। वह परिवार की एक युवती से बातचीत करता था, जिससे युवती के चचेरे और सगे भाइयों को नाराजगी थी। शनिवार रात मोइन जब खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला, तो सारिक उर्फ छोटू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसकी पिटाई की।

 

 

 

उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गला रेत दिया। सैफ अली, अरशद अली और इशरत उर्फ बब्बू भी इस वारदात में शामिल थे।पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपियों ने पहले मोइन की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जिसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा लिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को शव के पास मिर्च पाउडर और संघर्ष के निशान मिले हैं। अनुमान है कि मोइन ने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कातिलों ने उसे कोई मौका नहीं दिया।गिरफ्तार आरोपी सारिक ने पुलिस को बताया कि मोइन उसकी बहन से बात करता था, जिसे वह कई बार मना कर चुका था, लेकिन वह नहीं माना। जब उसने मोइन को बहन से बात करते हुए देखा, तभी उसने तय कर लिया कि उसे मारना है। सारिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह हत्या परिवार की इज्जत के लिए की है, क्योंकि वह किसी को अपनी बहन की ओर देखने भी बर्दाश्त नहीं कर सकता था।एसपी मानुष पारीक ने जानकारी दी कि सारिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now