लुटेरे को पुलिस की मुठभेड़ में किया गिरफ्तार , लूट की रकम भी बरामद

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में लूट की घटना के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास एक अवैध तमंचा , दो जिंदा कारतूस , करीब 1260 रुपये बरामद किए है। पकड़ा गया आरोपी एक शातिर बदमाश है उसके ऊपर 8 से ज्यादा संगीन मुकदमें दर्ज है।पुलिस के मुताबिक 15/16.08.24 की मध्य रात्रि में गस्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान की कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना भोजीपुरा पुलिस टीम और एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से रिठौरा रोड नवदिया सिंघाई पुलिया के पास से लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त रजत उर्फ गुलचम की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो अभियुक्त ने  स्वयं को गिरफ्तारी से बचाने के लिये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। पुलिस पार्टी की इस जवाबी कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।। पुलिस ने अभियुक्त  रजत उर्फ गुलचम उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र राजकुमार गिहार निवासी कंचनपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली के पास  एक तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, व लूट के 1260 रुपये सहित  गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त रजत के घुटने में गोली लगने से घायल  को उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली भिजवाया गया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त रजत उर्फ गुलचम थाना भोजीपुरा, बरेली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 480/2024 धारा 309 (4) BNS में वाँछित चल रहा था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now