जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ चौथे सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था के  मद्देनजर कांवड़  यात्रा मार्गों का लिया जायजा

 

 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के श्रावण मास के चौथे सोमवार को जनपद में कावड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण कर मार्ग पर यातायात व्यवस्था और कावड़ श्रद्धालुओं की सुविधा आदि का जायजा लिया और सम्बंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय सर्वप्रथम पीलीभीत बाईपास की तरफ आने-जाने वाले मार्ग पर कांवडियों के सुरक्षा व सुरक्षित आवागमन हेतु तैनात पुलिस कर्मियों की व्यवस्था को देखा और सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर आयोजित भण्डारे पर प्रसाद भी ग्रहण किया।

निरीक्षण के दौरान कावड़ यात्रा के मार्गों पर कांवाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था को देखा गया साथ ही इस दृष्टि से भी निरीक्षण किया गया कि कहीं कावड़ यात्रियों को असुविधा तो नहीं है। व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को कॉवड यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये गये, जिससे कोई समस्या उत्पन्न ना होने पाये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now