आंवला में कावड़ियों का निकला भारी जुलूस जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा फलों का वितरण ,भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा माहौल।

 

आंवला। आंवला नगर में कछला गंगा से जल भरकर पहुंचे कई जत्थे हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों का आंवला पूरे नगर में पूर्व की भांति जुलूस निकाला गया। पुलिस चौकी के समीप पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना के नेतृत्व में, भूमि विकास बैंक चौराहा पर सपा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में और सरकारी अस्पताल पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन सैय्यद आबिद अली के नेतृत्व में तथा छोटी बाजार में नितिन महाराज के नेतृत्व में और नगर के अन्य स्थानों पर जगह-जगह लोगों ने बढ़ चढ़कर शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फलों व जूस आदि का वितरण किया गया। जुलूस में जय भोले के जयकारों से माहौल गूंज उठा। गौरी शंकर गुलड़िया सहित सभी शिवालयों पर शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल सिद्धार्थ सिंह तोमर, कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now