मंडलीय अधिकारियों के साथ जिला मलेरिया अधिकारी ने किया थानपुर में संचारी अभियान का निरीक्षण

 

मीरगंज। संवेदनशील गांव थानपुर में आज शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार,उप पंचायत निदेशक महेंद्र सिंह के साथ मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अखिलेश्वर सिंह एवं जिला मलेरिया अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पर्यवेक्षण किया । सभी अधिकारियों ने ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था देखी और ग्राम वासियों से अभियान के बारे में जानकारी ली । ग्राम वासियों ने बताया कि आशाओं द्वारा घर घर भ्रमण कर अभियान के बारे में जागरूक किया गया है । विकास आयुक्त महोदय ने खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने हेतु निर्देशित किया । मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अखिलेश्वर सिंह ने मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के तरीके बताए । मंडलीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज से चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागीश कुमार , खंड विकास अधिकारी मीरगंज कुलदीप कुमार , ए डी ओ पंचायत मीरगंज , ग्राम प्रधान , धनेश्वर गिरी , निशा राज,विमलकुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now