अधूरी पड़ी सड़क पर पत्थर बिछे होने से कावड़ ले जाने वाले ग्रामीण में आक्रोश।

 

आंवला। आंवला के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव गिदौली के नीरज, सुरेश, लाल बहादुर, धर्मवीर, अशोक आदि दर्जनों ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि करीब दो महीने से पीडब्ल्यूडी के द्वारा डाली जा रही सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन का महीना चल रहा है सोमवार को गांव से कई युवक डांक कावड़ लेकर कछला को रवाना होंगे। उसके बाद एक कांवड़ियों का जत्था तीसरे सोमवार को भी जल भरने को रवाना होगा। शासन के द्वारा कावड़ यात्रा के रास्तों को दुरुस्त कराने के लिए आदेश किए गए थे किंतु बिशारतगंज से गिदौली तक का रास्ता पत्थरों से भरा पड़ा है जिससे कावड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्थरों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं शुक्रवार को भी एक युवक की बाइक फिसलने से चोट लग गई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now