भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत करेगी धरना प्रदर्शन

शीशगढ़। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि जन समस्याओं को लेकर फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के वीडीओ को कई बार ज्ञापन दिए।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ब्लॉक के वीडीओ किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।अब उन्होंने 18 जुलाई दिन सोमवार को ब्लॉक पर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को  समय 10:00 बजे पहुंचने का आवाहन किया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक पर एक विशाल किसान पंचायत होगी और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
  जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने कहा कि अधिकारी अपना रवैया बदल ले और किसानों के प्रति व्यवहार ठीक कर ले,आए दिन किसानों को प्रताड़ित करने की शिकायत आती हैं,किसानों पर अत्याचार व दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।, जब तक शरीर में रक्त का एक भी कतरा है, तब तक किसानों की लड़ाई पूरी ताकत लगन से लड़ी जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now