निराश्रित गोवंश के वर्षाकाल के समय संरक्षण एवं गोशालाओं की संबंध में मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

 

आंवला। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी आंवला विधानसभा के अंतर्गत तहसील सभागार में निराश्रित गोवंश के वर्षाकाल के समय संरक्षण, गोशालाओं की सुविधाओं की अद्यतन स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों में जलभराव की समस्या के निस्तारण हेतु समय से पूरे इन्तजाम किए जाएं और संक्रामक रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दवाइयों एवं वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

 

संभावित बाढ़ आपदा से पशुधन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव एवं पशुहानि से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए। कहीं निराश्रित गोवंश सड़कों या खेतों में दिखायी दें तो उन्हें उपयुक्त स्थल पर संरक्षित किया जाए। गोआश्रय स्थलों के निर्माण के लिए आवंटित धनराशि को पारदर्शिता तथा वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए व्यय करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता का पालन जरूरी है। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नैपियर घास भी लगवाई जाए ताकि हरे चारे की भी उपलब्धता वर्ष पर्यन्त हो सके। गोआश्रय स्थलों पर सोलर लाइट की भी व्यवस्था करायी जाए और संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित पशुचिकित्साधिकारियों द्वारा किया जाए।

 

 

 

उन्होंने कहा 05 जुलाई से 20 जुलाई तक अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए। वर्षाकाल के दृष्टिगत प्रदेश की गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश हेतु चारा-भूसा, पानी, प्रकाश एवं गोवंश के भीगने से बचाव हेतु टीनशेड की बेहतर इन्तजाम किये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाय।कांवड यात्रा के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान वन विभाग के द्बारा उपलब्ध कराए गए पौधों का कैबिनेट मंत्री ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर बैठक में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, वन विभाग व अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित तहसील का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now