संदिग्ध हालात में विवहिता की मौत ,ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार 

मृतिका के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक विवहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं  मृतिका के  मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में  शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी आरिफ की पत्नी सोनम की मंगलवार  रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।पीआरवी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा और सीओ हाइवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मृतका का ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।इधर सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी आ गए। पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम पहुंची।टीम ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद मृतका के पिता भूरे खां ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।भूरे खां ने बताया कि करीब ग्यारह माह पूर्व उनकी पुत्री सोनम को सगा मौसेरा भाई आरिफ ले आया था। बाद में आरिफ ने सोनम के साथ लव मैरिज कर ली थी। आरिफ से एक माह की एक बच्ची भी है।पोस्टमार्टम के बाद सोनम के शव को उसके मायके वाले अपने सीबीगंज के गांव कासमपुर में ले गए। इस मामले में सीओ हाइवे नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया आत्म हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा। मृतका मायके वाले तहरीर देते हैं। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now