स्कूटी -बाइक की टक्कर में युवक की मौत

मीरगंज।केमरी थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास स्कूटी सवार युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा निवासी बाबूराम का 28 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र गंगवार गांव से रुद्रपुर ड्यूटी करने जा रहा था।कि कैमरी फाटक के पास मंगलवार रात्रि दौरान स्कूटी को सड़क पर सामने आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र गंगवार गंभीर घायल हो गया। इसके बाद लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पेंद्र सबसे छोटा था जो अविवाहित था।रूद्रपुर में किराए पर गाड़ी चलाता था।उसका बडा भाई हुक्म सिह देहरादून में एक चिकित्सक है।जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।परिजन रात्रि दौरान ही बिना कार्यवाही व पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव को घर ले आए और सुबह गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now