आगामी अंतराष्ट्रीय महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी

बरेली, ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के महासचिव सुनील धवन के निवास बी.डी.ए. कॉलोनी टिबरी नाथ मंदिर के पास हुई।जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने समस्त पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों के विषय में सुझाव मांगे।सभी पदाधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श हुआ।जिसमें यह तय हुआ कि संस्था के द्वारा विगत वर्षों से मनाये जाने वाले कार्यक्रमों को और भी भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जायेगा।सभी को अपने पद और दायित्वों का पूर्णरूपेण निर्वहन करना होगा।सभी ने मिलकर रंगकर्मी संजय मठ को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।इस अवसर पर संस्था के डॉ.सैय्यद सिराज अली,सुनील धवन,मोहम्मद नबी,देवेन्द्र रावत,हरजीत कौर,प्रदीप मिश्रा,रंजीत वालिया,अमित कक्कड़,रणधीर प्रसाद गौड़,ज्योति शर्मा,रोहित राकेश,शिवम कपूर,दीपक शर्मा,दिलशाद आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now