डीजे पर नाचते हुए लोगों ने युवक को  पीटा 

बरेली । शादी समारोह में डीजे पर थिरक रहे लोग आपस में भिड़ गए इस बीच डीजे का रोमांच कम होता देख एक शख्स उन लोगों के बीच सुलह कराने पहुंचे। वही आपस में झगड़ रहे लोगों ने उस शख्स के साथ जमकर मार पीट की। वहीं घायल युवक को ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया।थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद्पुर बिचपुरी निवासी अरविंद पटेल पुत्र चेतन प्रकाश अपनें साडू के बेटे की शादी में शामिल होने लालपुर सांवरिया लॉन गए थे। इस बीच वहां रात में डीजे पर कैंट क्षेत्र के गांव परगमा निवासी सत्यवीर , सुरेन्द्र , बबलू और चनहेटा निवासी विकास के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हों गया।

 

 

 

 

झगड़े को बढ़ता देख अरविंद पटेल डीजे के मंच पर उन लोगों के बीच -बचाव करने पहुंच गए। इस बीच उन लोगों नें अरविंद पर हमला कर दिया। जिससे अरविंद के सिर में चोट आई हैं। सूचना पर पहुंचे अरविंद के परिजनों ने अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अरविंद के परिजनों ने थाना इज्जत नगर में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now