रिलायंस टावर से पावर केबिल काट ले गए अज्ञात चोर,नेटवर्क हुआ ठप

शीशगढ़।कस्बे के मोहल्ला गढ़ी में स्थित रिलायंस जियो के टावर से बीती रात अज्ञात चोर पावर केबिल काटकर ले गए ,जिससे नेटवर्क ठप हो गया।नेटवर्क ठप होने पर कम्पनी के टेक्नीशियन टावर पर पहुँचे जहां पावर केबिल कटी हुई थी।सूचना स्थानीय पुलिस को दी गईं।सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच के बाद किसी खुराफाती की करतूत बताते हुए कार्यवाही से इंकार कर दिया।कम्पनी के टेक्नीशियन आदित्य सिंह पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम सीकरी करनेलगंज जनपद गोण्डा हाल निवासी ग्राम दुनका थाना शाही जनपद बरेली ने बताया कि कस्बे में रिलायंस जियो का टावर लगा हुआ है।जिस पर वह टेक्नीशियन के रूप में तैनात हैं।

 

 

बुधवार रात्रि में अज्ञात चोरो ने कम्पनी के बीटीएस की पावर केबल काट कर चोरी कर ली।पावर केबल चोरी होने से कंपनी का नेटवर्क ठप हो गया।जिससे कम्पनी में हड़कंप मच गया। जब वह  मौके पर पहुंचे  और सारी जानकारी कम्पनी को देकर स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद लिखित शिकायत पुलिस से कर दी है।इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया  कि टावर से कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है।किसी खुराफ़ाती  ने एक एक मीटर केबिल  के टुकड़े काटे हैं।यह काम किसी दूसरी कम्पनी का स्पर्धा में आगे निकलने के लिए हो सकता है।कम्पनी को सुरक्षा के लिए चौकीदार रखना चाहिए था ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now