कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद पत्नी को घर से निकला,

बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासी ललिता पुत्री पप्पू ने जिला बदायूं के गांव पस्साई के रहने बाले सचिन पुत्र स्वर्गीय राजभान के साथ कोर्ट मैरिज की थी कोर्ट मैरिज के बाद से माता-पिता नाराज थे , कोर्ट मैरिज को 6 महीने हो गए ।
कोर्ट मैरिज के 4 महीने तक तो पति सही प्रकार से रहा। उसके वाद से पत्नी को अपने घरवालो के उतार चढ़ाव में आकर मारने पीटने लगा तथा को जान से मारने की नियत से गला भी दबा दिया व बडी मुश्किल से ललिता उसकी पकड़ से छूट पायी तथा जेठ जितेन्द्र जो शराबी किस्म का व्यक्ति है तथा शराब पीकर गन्दी गन्दी गाली बकता है। तथा साथ में कुसुम व नन्द यशोदा व रेखा पत्नी हरिओम निवासी सिद्धार्थ नगर बरेली रहती है कहती है कि तुझे छुडवाकर ही दम लूगी चाहे कुछ भी हो जायें। कहते हैं कि अगर हम लोगो की मर्जी से शादी करते तो बहुत दान दहेज मिलता जाने कहाँ से कुलछनी घर आ गयी अगर तुझे यहाँ रहना है तो दान दहेज अपने अपने बाप से लेकर आ तभी ही इस घर में रह सकती है।
अपनी शक्ल हमें दुबारा मत दिखाना तुझे कोर्ट कचहरी कराना है। करा ले हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेगी। पीड़ित महिला ने ससुराल बालो पर सख्त कार्रवाई और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now