विदेश में  नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी , तीन पर मुकदमा,

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी के रहने वाले फरदीन खान ने दुबई में नौकरी के नाम पर इज्जतनगर पुलिस से  ठगी होने  की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रहपुरा के रहने वाले दो लोगो सहित एक एजेंट के खिलाफ इज्जतनगर में 9 जनवरी दोपहर 3 बजे  मुकदमा लिखा है। पीड़ित के मुताबिक उसने अपने पड़ोस में   मोहसिन और फैय्याज को दुबई में नौकरी के नाम पर 1लाख 40 हजार रुपये दिए लेकिन उसे वीजा केवल दुबई पहुंचने पर 90 दिन का मिला जबकि उसे आरोपियों ने दो साल का बीजा देने की बात कही गई थी। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो फैय्याज और मोहसिन ने उसके और उसके पिता से  गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इज्जत नगर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now