मकान के विवाद में  बेटों ने पिता को पीटा ,  बेटों पर  मुकदमा  दर्ज 

 

बरेली।  बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के टहाताजपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र मनोहर लाल ने अपने दो बेटों पर मकान में  रहने के विवाद में पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दोनों आरोपी बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 9 जनवरी को रात 8 बजे अपने घर मे था  तभी उसके बेटों से  मकान के नीचे हिस्से  में रहने को लेकर विवाद हो गया। वही दोनों बेटे मकान के नीचे वाले हिस्से में खुद रहने की बात करने लगे । बाद में विवाद और बड़ा तो उसके दोनों बेटों ने उसकी डंडो से पिटाई कर दी। इस घटना में उसके गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर 10 जनवरी शाम 5 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आज बताया कि मामले में जांच चल रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now