आजम खान प्रकरण में हुई सुनवाई , 

 

रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़े दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें विवेचक से जिरह की कार्रवाई को पूरा किया गया है। रामपुर जनपद की एमपी एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान उनकी पत्नी डॉक्टर तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़े दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से विवेचन लखपत सिंह से जिरहा की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मामले में अब 10 जनवरी को सुनवाई होनी है।गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम बीते 18 अक्टूबर को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की सजा सुनाये जाने के बाद रामपुर सीतापुर और हरदोई की जेल में बंद है इस मामले में कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। इसके अलावा आजम खान के करीबी सीओ सिटी रहे अली हसन के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now