विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम कर किया नव वर्ष का स्वागत

 

बरेली। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बड़े बाजार में स्थित MPWS COMPUTER कोचिंग के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।मयंक गोयल सर ने शानदार ढंग से इस इवेंट को आयोजित किया। मौजूदा बच्चों ने कई बेहतरीन कार्यक्रम जिसमे राधिका गोरी से, शबरी के राम, शेखचिल्ली का ड्रामा आदि नृत्य नाटिका का मंचन किया गया जिसमे सबसे पहले पवन सर ने अपनी सुमधुर आवाज से प्रोग्राम को प्रारम्भ किया, उसके बाद अपूर्व और मुकेश ने अपनी आवाज़ से लोगो को मनमोहित किया, बाद में सक्षम, शिल्पी ने राधिका गोरी से नृत्य नाटिका पर परफॉर्म करके सबका ह्रदय जीत लिया ।

 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शिखा, संतोष, सचिन ने शबरी, राम और लक्ष्मण का रोल करके जैसे रामायण काल को ही जीवंत ही कर दिया, फहीम ने देशभक्ति गाने पर अपनी प्रस्तुति दी, वर्षा और विशाखा ने 90 के दशक के हिट सांग पर आधारित मेलोडी गाने पर परफॉरमेंस दी, उसके बाद नित्या, रिद्धिमा, रोहित, सचिन, खुशबु, अंजनी, शिवि, सुमित, कनक, श्रेया, शिवानी, मुकेश, करन, दिव्यांश, विशाल, अपूर्व, अभय, अंश आदि छात्रों ने विभिन्न गानो पर मनमोहक नृत्य परफॉर्म करके समां बाँध दिया, उसके बाद छात्रों ने शेखचिल्ली नामक ड्रामा करके जनता का खूब मनोरंजन किया ।

 

इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, हौज़ी, वन मिनट गेम आदि का आयोजन किया गया, जिसमे हर उम्र के लोगो ने भाग लिया और जिसमे जीतने वाले लोगो को गिफ्ट प्रदान किये गए, सबसे बाद में लकी ड्रा के माध्यम से 3 लकी विनर भी चुने गए, इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुदेश अग्रवाल मौजूद रहे, पहले दिनेश अग्रवाल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और सम्मान में उन्हें गिफ्ट प्रदान किया, सुदेश जी ने छात्रों के परफॉरमेंस की भूरी भूरी प्रशंसा की, उन्होंने छात्रों को टैली और एडवांस्ड एक्सेल के कोर्सेज के बारे में जानकारी प्रदान की और छात्रों के प्रोत्साहित किया, फिर समारोह के अंत में डिनर का आयोजन हुआ, जिसके बाद हर परफॉर्म करने वाले छात्र को पुरस्कार भी दिए गए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now