
बरेली। मलेशिया में आयोजित हुए दसवें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में इस्लामिया गर्ल्स की छात्रा रिदम शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रौशन किया। वही बरेली पहुंचने पर रोड शो निकालकर छात्रा का स्वागत किया गया। यह रोड शो करीब एक किलोमीटर तक निकाला गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या चमन जहां, अध्यक्ष एडवोकेट सय्यद क़मर अली, प्रबंधक हसीन हुसैन , कोषाध्यक्ष शहज़ाद के द्वारा बड़े ही गर्मजोशी के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या चमन जहां ने रिदम को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इसके साथ ही ख़ुशी का इज़हार करते हुए समस्त छात्राओं ने रिदम को गोद में उठा लिया और उसके साथ सेल्फी लीं। इस मौक़े पर छात्राओं ने “मेरे देश की बेटी” गाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रिदम की हौसला अफ़ज़ाई की। स्वागत के दौरान रिदम शर्मा की माता व भाई भी मौजूद रहे । साथ ही रिदम की माता ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या व विद्यालय प्रबंधन समिति व विशेष तौर पर स्पोर्ट्स शिक्षिका सुश्री रश्क़े महर व शहनाज़ हुसैन का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सबीहा माजिद, अर्चना श्रीवास्तव, सबा अज़मत, पूनम सक्सेना, डॉली खान, फ़रहा नाज़, कुलसुम फातिमा, शाज़िया इरफ़ान, नौरीन ताज, ज़ैनब फ़ातिमा व माजिद खान आदि का सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।









6 thoughts on “एशिया पैसिफिक गेम्स में गोल्ड जीतकर बरेली की बेटी ने किया नाम रौशन”
Hey there, everyone! Is someone else also into ‘gachoic1’ events? Check this out here! gachoic1
Anyone tried 33bet8? I put a tenner in earlier. Fairly standard stuff, but the loading times were decent, so no complaints there. Didn’t win big, but didn’t lose everything either. Fancy a punt? Give 33bet8 a go!
Seriously, playing with Donnalyn on this site is a total game-changer. Good vibes and good luck! Give it a shot, you won’t regret it. play with donalyn
Soi cau 68? Can’t hurt to get some predictions before placing my bets. Fingers crossed! Check it out here: soi cau 68
Need the c9taya app download for android? I snagged it and it works great on my phone. Easy to play on the go. Get yours here c9taya app download for android.
Been using five 88.com for a bit, solid experience so far. The platform is easy to use, and they seem to update the games regularly. My opinion? Give it a whirl: five 88.com