प्रेमनगर में दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ की मारपीट , मुकदमा दर्ज

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बिल के विवाद में युवकों ने एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी।।इस घटना में चार लोगों के। घायल होने की सूचना भी है।

मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट के मालिक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया ।।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम स्थित फूड पार्क रेस्टोरेंट में कुछ युवक खाना खाने आए थे । इसी दौरान बिल को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष के दबंगों ने जमकर बवाल काटा , रेस्टोरेंट कर्मी की जमकर बेल्टों के पिटाई के साथ हाथपाई की इसके बाद मौके से युवक फरार हो गए । रेस्टोरेंट संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक हाथपाई करते हुए नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक दबंग युवक किसी सभासद के परिवार के युवक बताए जा रहे है।

3 thoughts on “प्रेमनगर में दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ की मारपीट , मुकदमा दर्ज”

  1. Okay, quick review for fk22bet. I was a little unsure at first, but the bonuses are solid and the games are fun. I messed up my deposit once but it was resolved promptly and professionally. Worth a visit. Find out more: fk22bet

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now