कारसेवा से बना कच्चा बाँध नदी में वह गया,किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

 

भगवानस्वरुप राठौर

शीशगढ़। पश्चिमी वहगुल नदी पर खमरिया गाँव के पास पिछले 20दिनों की कड़ी मेहनत से किसानो ने कच्चा बाँध बनाया था।वह बाँध नदी में वह गया।जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।बाँध वहने से किसानों की मेहनत के साथ ही लाखों रुपए का नुकसान हो गया।अब किसान दोबारा से बाँध बनाने की रणनीति बना रहे हैं।

 

 

वताते चले कि पश्चिमी वहगुल नदी पर अंग्रेजी शासन काल में बना पक्का रेगुलेटर बाँध दो दशक पूर्व टूट गया था।जिसके अवशेष आज भी मौजूद हैं।पक्का बाँध टूटने के बाद क्षेत्रीय किसानों ने शासन व प्रशासन से बाँध निर्माण को वर्षों गुहार लगाने के साथ ही पैदल मार्च करके तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया था।जिलाधिकारी से लेकर नगर विभाग के अधिकारियो ने टूटे बाँध का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भी भेजी थी।मगर पक्का बाँध नहीं बना।

 

 

तब किसानों ने पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के संरक्षण में किसान कल्याण समिति का गठन किया और 16वर्ष किसानों ने कार सेवा से कच्चे बाँध का निर्माण किया।कच्चे बाँध से रामपुर जिले की तहसील बिलासपुर और बरेली जिले की तहसील बहेड़ी और मीरगंज के में आने बाले 165 गाँवो के किसानों ने अपनी फसल की सिंचाई करते हैं।

पक्के बाँध के निर्माण को 57करोड़ रुपए की स्वीकृति हो चुकी है।

पक्के बाँध के निर्माण को पूर्व सांसद बरुण गाँधी ने अपने संसदीय कार्यकाल में शासन से 57करोड़ रुपए की स्वीकृति कराई थी।स्वीकृति होने के बाद कुछ खामियों के कारण स्वीकृत पैसा शासन को वापस हो गया था।पैसा शासन को वापस होने के आज तक पक्के बाँध का निर्माण नहीं हो सका।

कच्चे बाँध को वर्षा ऋतु में काटना पड़ता है।

किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने वताया कि यदि कच्चे बाँध को वर्षा ऋतु में नहीं काटेंगे तो आसपास के गाँव नदी में वह जाएंगे।इसलिए प्रतिवर्ष कच्चे बाँध का निर्माण करते हैं।और वर्षा ऋतु को बाँध को काट देते हैं।

82 वर्षीय किसान नेता के जज्बे को सलाम।

बताते चले कि पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार अव 82वर्ष को हो चुके हैं।जिनके जज्बे को क्षेत्रीय लोग सलाम करते हैं कि इतने वृद्द होने के बावजूद पूर्व विधायक किसानों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कच्चे बाँध का निर्माण करते हैं। जो किसानों के सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now