बिजली विभाग की टीम ने दर्जनों स्थानों पर की छापेमारी। बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए

 

शीशगढ़। एस डी ओ आनन्द बाबू के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने आज गुरुवार को कस्बे में दर्जनों स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।

एस डी ओ आनन्द बाबू, जे ई संतोष कुमार शर्मा ,प्रेम कुमार की टीम ने आज गुरुवार को दोपहर कस्बे के जय हनुमान पेट्रोल पंप के निकट दो स्थानों पर छापे मारकर ओवर लोडिंग पकड़ी उसके बाद टीम कस्बे के मोहल्ला दर्जी चौक पहुंची वहां पर मुन्ने, नाजिर, अयाज सहित दर्जनों घरों में छापेमारी की। अधिकतर घरों में ओवरलोड मिला।

 

इसके अलावा दर्जनों लोगों द्वारा बिजली बिल की बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि समय से बकाया बिलों की अदायगी नहीं की गई तो अन्य बकायादारों पर भी कनेक्शन काटने की कार्यवाही होगी।
जे ई संतोष शर्मा ने बताया कि ओवर लोडिंग में पकड़े जाने बालों पर ओवर लोडिंग का जुर्माना भी बसूला जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now