दहेज की मांग ने एक और बेटी की ली जान, पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपी । बरेली में एक दर्दनाक घटना को देखने को मिली है जहां एक विवाहिता को शादी के 9 साल बाद बच्चे ना होने पर जला कर मार डाला और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के परिजनों का कहना है कि महिला का पति शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया करता था पर उनकी बेटी हर बात को बताने की जगह टाल दिया करती थी। बीते दिन मंगलवार को 12 बजे रूबी को उसके पति सहित ससुरालजनों ने बच्चे ना होने के चलते जला कर मार डाला और फरार हो गए।

 

 

लेकिन परिजनों के बयान में विरोधाभास भी प्रतीत होता है बताया जाता है कि महिला को 70 प्रतिशत जलने पर लड़के के परिजनों ने भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विवाहिता के चाचा राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी 5 जून 2015 को बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर में रितेश पुत्र राकेश सिंह से की थी। उनकी भतीजी रूबी की शादी के 9 साल तक कोई संतान नहीं हुई इस बीच उसके पति सहित अन्य ससु रालजन ताने देने लगे और बांझ कहकर भी ताने मारने लगे । बीते मंगलवार को रूबी की जलाकर हत्या कर दी गई।

बिथरी चैनपुर पुलिस ने बताया कि विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दहेज के दानव से कब मिलेगी मुक्ति

दहेज के बारे में रामायण में उल्लेख मिलता है। इसका मतलब यह हुआ दहेज की परंपरा हमारे यहां हजारों वर्ष पुरानी है। कहा जाता है कि तब दहेज वेटियों के इसलिए दिया जाता था कि नवविवाहित कुछ दिनों तक आरामदायक जीवन विता सके और उन्हें अपनी गृहस्थी के बारे में चिंता नहीं रहे। लेकिन अब यह दहेज समाज में स्टेटस का प्रतीक बन गया यही वजह है वेटियां दहेज के लिए आज भी जलाई जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now