गौतम बुद्ध पार्क को बचाने के लिए बुद्ध के अनुयाई हुए लामबंद

बरेली में गौतम बुद्धा पार्क के अधिग्रहण की सूचना से भगवान तथागत बुद्ध की अनुयाइयों आक्रोश में आ गए है। इस मामले में बुद्ध के अनुयायियों ने अपना विरोध जताते हुए कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर गौतम बुद्ध पार्क की स्थिति यथावत रखने की मांग की है। दरसल एक मीडिया हाउस के अखबार में छपी खबर पढ़कर को पिछले कई दिनों से शहर के बुद्ध के अनुयाई आक्रोशित है। खबर में यह बताया गया है कि गांधी उद्यान के सामने चौराहे का विस्तारीकरण के चौराहे के मध्य नटराज मुद्रा में प्रतिमा लगाई जायेगी ।इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने बीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके बाद से बुद्ध के अनुयाइयों ने कुछ दिनों से बुद्ध पार्क में बुद्ध वंदना शुरू कर दी है। आज इसी संबंध में मंगलवार को गौतम बुद्धा पार्क समन्वय संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट आकर एक ज्ञापन मंडलायुक्त को संबोधित एसीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह एवं जगदीश प्रसाद राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया।

 

 

 

इस मौके पर जगदीश बाबू ने कहा कि शहर में 50 सालों से गौतम बुद्ध पार्क नगर निगम में अंकित है। 25 वर्षो से बुद्ध की प्रतिमा पार्क में स्थापित है। इस पार्क में बुद्ध के अनुयाई प्रशासन ने अनुमति लेकर अपने धार्मिक करते रहे है। उनकी मांग है कि प्रशासन पार्क के साथ विस्तारीकरण के नाम पर पार्क के साथ छेड़छाड़ नहीं करे बल्कि सौन्दर्यकरण कराए।

वही बुद्ध के अनुयाई ठाकुर दास प्रेमी ने कहा कि भारत की विश्व मे पहचान बुद्ध से है। उनकी मांग है कि पार्क के को चौराहे के विस्तारीकरण के नाम पर अधिग्रहण नहीं किया जाए। यह पार्क बुद्ध के अनुयायियों की आस्था से सीधे जुड़ा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now