भुता में युवक की गोली मारकर हत्या , पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

बरेली । भुता थाना क्षेत्र के पढोली गांव मंगलवार शाम को तीन बाइक सवारों ने एक व्यक्ति की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।जानकारी के मुताबिक पंचायती चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जानकार यह भी बताते है कि पंचायती चुनाव में भाई की हत्या के मामले में फैसले से पहले हिस्ट्रीशीटर ने दबंगई के बल पर पुष्पेंद्र के ऊपर की अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पुष्पेंद्र के सीने में दबंग ने नजदीकी से चार गोलियां मारी , और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही भुता पुलिस के साथ एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने भुता पुलिस को घटना के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए मामले के खुलासा के निर्देश दिए है। भुता पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया साथ ही हत्यारोपी की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य  ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर खरदा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पपाल की नवदिया गांव के पास तीन अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। उन्होंने खुद एसपी ग्रामीण एवं पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया है। मृतक की गांव के पूरन लाल से पुरानी रंजिश चल रही थी । 2021 में मृतक पुष्पेंद्र के भाई विनोद की हत्या की गई थी , इस मामले में पूरन लाल का भाई जेल गया था। इस मुक़दमे का वादी भी पुष्पेंद्र था , कोर्ट में मामला विचाराधीन है और जल्द में उसमें फैसला आने वाला था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now