सरताज़ राशिद का महानगर अध्यक्ष मनोनीत होनें पर हुआ स्वागत

बरेली । समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्षा सरताज़ राशिद का आज महिला सभा द्वारा पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।इस दौरान महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज़ राशिद का जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव समेत  पार्टी नेताओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर व फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस मौके पर स्वागत करने वालों में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, राजेश मौर्या, अशोक यादव, सुरेन्द्र सोनकर, सूरज यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, मो. वसीम, सय्यद ज़मील अहमद, रेहान अंसारी, बाबर अली, पूनम वर्मा, रचना, मोहिनी, करिश्मा सिंह, शवाना, निशा खान, मैना बी, किरन, सुमन, पल्ल्वी जोशी , अली, संदीप कुमार, मोहित वर्मा, वीरेंद्र कुमार, धैर्य मौर्या, संदीप वाल्मीकि, बिलाल अंसारी, हम्माद अंसारी, अनुराग सिंह, संदीप मौर्या, संजीव कश्यप, रेहान अंसारी, वरुण राजपूत व पूर्व पार्षद रियाज़ हुसैन राजा आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now