गांधी जयंती पर पहुंचे ठगी के शिकार कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने , 32 दिन से लगातार दे रहे अधिकारियों को ज्ञापन

 बरेली। देश आज गांधी जयंती को धूमधाम से मना रहे है तो वही ठगी के शिकार का एक ग्रुप लगातार 32 दिन से प्रदर्शन कर जिले के आलाधिकारियों को ज्ञापन देकर अपने लिए न्याय की मांग कर रहा है। आग ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले तमाम लोग कलक्ट्रेट गेट पहुंचे और प्रदर्शनकर  एक ज्ञापन पीएम मोदी , सीएम योगी को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि उनके साथ चिट फंडी कंपनियों ने उनके पैसे को दुगने करने की बात कहकर निवेश कराया था इसके बाद उन कंपनियों द्वारा एक रुपये वापस नहीं किया गया। वहीं कोर्ट  के आदेश पर उनके पैसा वापस होने की उम्मीद जगी थी , प्रशासन ने उनसे फार्म भरवाकर जमा भी करवाये उसके बाद आज तक उनकी समस्या का कोई जवाब नहीं मिला। वह लगातार 32 दिन सेलगातार  कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचते है। अधिकारी उनका ज्ञापन लेकर आश्वासन देकर घर भेज देते है। हम में से कई लोग ऐसे है जिनके घर में बहन बेटियों की शादी है, कुछ ऐसे भी है जो पैसा वापस मिलने पर अपने बच्चों के लिए काम धंधा कराना चाहते है।
ज्ञापन देने वालों हरीश कुमार शर्मा ,पूरन लाल ,राजेश कुमार श्रीवास्तव ,मदन लाल आजाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now