छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग ने जहर खाकर दी अपनी जान, आरोपी गिरफ्तार

बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहनी वाली छात्रा ने शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाला युवक से तंग होकर जहर खाकर लिया था । छात्रा को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक नाबालिग को कई महीनों से परेशान कर रहा था ।
लड़की के मामा ने बताया कि एक लड़का उनके भांजी के घर के पास में रहता है। वह अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था । उसने और उसकी मां ने उसे जहर देकर मार दिया। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि इज्जतनगर थाने पर  नाबालिग द्वारा जहर खाने की सूचना आई थी। नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में पड़ोसियों द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के मुख्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आगे की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now