अंश प्रमाण पत्र बनाने के लिये रिश्वत लेने वाले लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

– लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो हुआ है वायरल

बहेड़ी। सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना सुविधा शुल्क लिये दस्तावेज आगे नही बढ़ाया जाता है जिस कारण लोगों को अपना दस्तावेज प्राप्त करने के लिये सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटना पड़ते हैं। काम जल्दी करवाने और कार्यालयों के चक्कर काटने से बचने के लिये लोग मजबूरन सुविधा शुल्क दे देते हैं। वहीं बहेड़ी तहसील में अंश प्रमाण पत्र बनाने के लिये युवक से रिश्वत लेने वाले लेखपाल को उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नन्दपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार बीती 24 तारीख़ को तहसील बहेड़ी में अपने पिता ब्रजलाल का अंश प्रमाण पत्र बनवाने के लिये हल्का लेखपाल केसर सक्सेना के पास पहुंचा था। आरोप है कि हल्का लेखपाल ने अंश प्रमाण पत्र बनाने के लिये पैसों की मांग कि जिसपर युवक ने लेखपाल को 600 रूपये दे दिये। इसी दौरान युवक के साठ आये दूसरे युवक ने लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया।

 

 

वीडियो बनाने के बाद उसको सोशल मीडिया साइड एक्स पर वायरल कर दिया गया। बताया जाता है कि 27 सितम्बर को उपजिलाधिकारी बहेड़ी ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर लेखपाल का पैसे लेते वीडियो देखा तो लेखपाल केसर सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now