युवक ने पड़ोस के ही दो युवकों पर लगाया खाते से 1.5 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

– कार्यवाही के लिये एसएसपी से की शिकायत
बहेड़ी। एक युवक ने कुछ लोगों पर लोन के लिये लिमिट कराने का झांसा देकर जालसाझी व षड्यन्त्र के तहत योजना बनाकर उसके खाते में 1.5 करोड़ रूपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने मामले की शिकायत देवरनिया थाने में की लेकिन उसकी सुनवाई नही है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
    रिछा के मोहल्ला मस्तान कस्बा रिछा निवासी मुमताज़ अली का कहना है कि उसके पड़ोस के ही दो तीन युवकों ने उसे तंगहाल देखकर उसे अपनी बातों में ले लिया। इसके बाद लोन पास कराने के लिये लिमिट 15 लाख रूपये का झांसा देकर कहा कि इसमें आपको 5 लाख रूपये की सब्सिडी मिलेगी। उक्त लोगों ने योजना के तहत दिनांक 18.06.2024 को उसके घर पर आकर उसका चालू खाता जो कि इल्मा ट्रेडर्स के नाम से शाखा रिछा जिला बरेली में है की पासबुक, एटीएम, बैंक बुक, कार्पोरेट आईडी०, ई-मेल आई०डी०. सिम नं०-9759766342 जो खाते से लिंक था और आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी व सादा कागज पर हस्ताक्षर और पासपोर्ट साईज के तीन फोटो ले लिये और कहा कि दो तीन महीने का समय लगेगा और आपकी लिमिट हो जायेगी। उसने पड़ोस के रिश्ते के भतीजों पर विश्वास कर सारे कागज पासबुक दे दिये।
      करीब बीस दिनो बाद उसने दूसरे फोन नंबर से उक्त लोगों के पास फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभी वक़्त लगेगा। कुछ दिनो बाद उसको फोन आया कि तुम बैंक जाओ और बैंक से एक क्यूआर कोड ले आओ। इसपर वह दिनांक 29.08.2024 को बैंक गया तो बैंक मैनेजर ने बताया कि तुम्हारे खाते में 1.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है जिसपर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने बैंक स्टेटमेन्ट निकलवाकर इसकी शिकायत युवको से की तो उन्होंने कहा कि हम सब ठीक करवा देंगे और उससे टालमटोल कर उसे टहलाते रहे। इस संबंध में उसने दिनाक 12.09.2024 को थाना देवरनियां जाकर एक शिकायती तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नही की। पीड़ित युवक ने कार्यवाही की मांग को लेकर मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now