बसों का संचालन ठप होने से बस संचालको को रोजी रोटी का संकट

शीशगढ़। कस्बे से बहेड़ी के लिए चलने वाली निजी बसों का संचालन पिछले दो माह से ठप पड़ा है। बसों का संचालन ठप होने से बस चालकों, परिचालकों के साथ ही बस मालिकों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।
ज्ञात हो कि कस्बे से बहेड़ी की दूरी 23 किमी है। आने जाने के लिए 14  निजी बसों का संचालन होता है। इस रोड पर ई-रिक्शा व अवैध टैंपुओ  का संचालन बढ़ने से बसों पर पर्याप्त सवारियां नहीं बैठती हैं। सवारियां न बैठने से बसों के डीजल का खर्च भी नही निकल पाता है। जबकि ई-रिक्शा संचालक दो – तीन सवारियां बैठा कर तथा टैंपू चालक शीशगढ़ से बहेड़ी तक आठ – दस सवारियां बैठा कर चल देते हैं। जो सवारी बस से यात्रा करना चाहती है उसे भी मजबूरन इन छोटे वाहनों से यात्रा करना पड़ती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह छोटे वाहन लंबी दूरी के लिए सही नही हैं।
शीशगढ़-बहेड़ी बस यूनियन अध्यक्ष शकील अहमद का कहना है कि शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर चलने वाली सभी बसों से सरकार को प्रत्येक वर्ष बीमा, फिटनेस, व टैक्स सहित 14 लाख का राजस्व प्राप्त होता है।परंतु ई रिक्शा व अवैध टैंपू संचालन के खिलाफ संबंधित उच्च अधिकारियों से से शिकायत करने के बाद कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।
यूनियन के सचिव मौलाना तौकीर अहमद जाफरी बताते हैं कि प्रत्येक बस पर तीन लोग (चालक, परिचालक व क्लीनर) का स्टाफ काम करता है। बसों के न चलने से बस पर चलने वाले स्टाफ व स्वामियों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा होv दो माह से बसों का संचालन ठप पड़ा है। परिवार को पालने के लिए मेहनत मजदूरी करने का नंबर आ गया है।
मामला हमारे संज्ञान में है जल्दी ही अभियान चलाकर अवैध वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।
दिनेश कुमार
आरटीओ प्रवर्तन, बरेली।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now