गणेश विसर्जन की घटना में अब तक दो की मौत

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो है। बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे रामेश्वर दयाल  (37) पुत्र रामचंद्र सक्सेना का शव बरामद  हुआ है। बीते दिन भी शिवा नाम के  युवक का शव बरामद हुआ था। बताया जाता है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी से बड़ी संख्या में लोग रामगंगा गणेश विसर्जन के लिए पहुंचे थे । इसी भीड़ में आये 5 श्रद्धालु रामगंगा में डूब गए थे जिसमें 3 को सकुशल बचा लिया गया था इसमें से एक युवक का शव मंगलवार शाम को बरामद हो गया था वही आज रामगंगा से एक अन्य युवक का शव बरामद हो गया था। पुलिस ने शव को रामगंगा से निकलवाने के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानियों के मुताबिक मंगलवार 4 बजे के आसपास भोजीपुरा थाना क्षेत्र के काफी लोग गणेश विसर्जन के लिए पहुंचे थे । अचानक एक युवक  गणेश विसर्जन के दौरान  रामगंगा के डूब गए । इसके बाद दो लोगों को सकुशल बचा लिया गया । उसके बाद युवक की बोड्डी रामगंगा से बरामद कर ली गई। वही एक युवक का शव आज बरामद हुआ है।
सुभाष नगर ने पुलिस ने बताया कि भोजीपुरा क्षेत्र के गांव पीपलसाना से रामगंगा पर गणेश विसर्जन के लिए आये थे इसी दौरान एक युवक की रामगंगा नदी में डूबने से  मौत हो गई। पुलिस ने उसके  शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दी थी । आज इसी घटना के क्रम में आज एक युवक का शव रामगंगा से बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि रामेश्वर दयाल कल शाम को गांव के लोगों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए राम गंगा आया था जहां पर प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय पांच लोग गंगा में डूब गए लेकिन तीन लोगों को किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लोग गहरे पानी में ही डूब गए। काफी देर बाद घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से गांव के ही रहने वाले शिवा दिवाकर पुत्र रामचंद्र की लाश को शाम को पानी से बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया इधर दूसरे दिन सुबह फिर से रामेश्वर दयाल की लाश को रामगंगा में तलाशने की कोशिश शुरू की गई और कुछ देर बाद उसकी लाश रामगंगा में तैरती हुई पाई गई जिसे पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रामेश्वर दयाल सेल्समैन था वह तीन बच्चों का पिता था उसकी पत्नी का नाम सरोज है। परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now