कुकर्म के मामले में बाबा स्वतंत्र गिरी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

बरेली। नौ वर्ष पूर्व किशोर से कुकर्म के आरोपी बाबा स्वतंत्र गिरी को बरेली के स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दोषमुक्त किया है।वादी निवासी  थाना मीरगंज जिला बरेली ने मन्दिर के  पुजारी के विरुद्ध  धारा -377  IPC व PACSO ACT के तहत बाबा पर आरोप लगाया कि उसके 10 वर्षीय बेटे के साथ बाबा ने कुकर्म किया है। विवेचक ने अदालत मे आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत मे अभियोजन पक्ष के सात गवाह पेश हुए और पत्रावली मे दाखिल 10 कागजात को गवाहों द्वारा साबित किया गया। अभियुक्त के अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना द्वारा गवाहों से जिरह की  गई। जिरह मे गवाहों के बयानों मे बहुत विरोधाभास आया। गवाहों ने घटना की तारीख को भी अलग अलग बताया। घटना स्थल जो गवाहों ने बताया वह घटना स्थल विवेचक द्वारा  बनाये गए नक्शा से नहीं मिलता पाया गया।
अभियुक्त के अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना द्वारा चार दिन की गई  जोर दार बहस के दौरान  गवाहों के बयानों के विरोधाभाष को  बताया और वादी मुकदमा की खेती की जमीन मन्दिर के पास होना बताया  और मन्दिर के जगह मे लगे शीशम के पेड़ के कारण बाबा से वादी का विवाद रहता है। अदालत ने पत्रावली में उपलब्ध समस्त साक्ष्यों के आधार पर यह पाया कि अभियोजन अपना पक्ष संदेह से परे साबित करने मे विफल रहा। और अभियुक्त स्वतंत्र गिरी बाबा को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now