किसान  ने जबरन खेत में नाला खोदे जाने को लेकर एसडीएम से की शिकायत

 

आंवला। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव भूरीपुर के निवासी पीड़ित ने जबरन खेत में नाला खोदे जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। पीड़ित ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया मेरी भूमि ग्राम गोजा खेड़ा में है रोजगार सेवक पर आरोप लगाया कि वह दबंगई के बल पर सभी नियम कानून ताख पर रखकर मेरे खेत में नाला खोदकर ढरकापुर गांव का पानी निकाल रहे हैं। जब इस बात का विरोध किया तो झगड़ा करने पर आमादा हो गया और अपमानित करते हुए बोला रोक सके तो रोक लो। उसने बताया नक्शे में नाला नहीं है और सीमांकन का भी कोई आदेश नहीं है। उसने नाला खोदने से रोके जाने और कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now